रायगढ़ में मां-बेटी की हत्या से सनसनी, 10 माह की मासूम की मौके पर मौत; मां ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Spread the love

खेत के पंप हाउस में लहूलुहान हालत में मिलीं मां-बेटी, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मां-बेटी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लैलूंगा थाना क्षेत्र के छापरगांव में खेत स्थित पंप हाउस में 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या कर दी गई, जबकि गंभीर रूप से घायल उसकी मां ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।

पंप हाउस में लहूलुहान हालत में मिलीं मां-बेटी

जानकारी के अनुसार, घटना लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के छापरगांव की है। प्रहलाद बेहरा के खेत में बने पंप हाउस में एक महिला और उसकी मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

10 माह की बच्ची की मौके पर मौत

मृतकों की पहचान 40 वर्षीय बरत कुमारी नाग और उनकी 10 माह की बेटी कुमारी परी नाग के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मासूम परी नाग की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल मां ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। दोहरे हत्याकांड के पीछे की वजह और आरोपी की पहचान का पता लगाने के लिए पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love वाड्रफनगर पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद कर आरोपियों को भेजा जेल वाड्रफनगर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की वाड्रफनगर पुलिस चौकी ने वाहन चोरी के दो अलग-अलग मामलों…

    Read more

    रायपुर: सरोरा में कथित चाकूबाजी का CCTV वीडियो सामने आया, इलाके में दहशत

    Spread the love

    Spread the love नकाबपोश युवकों द्वारा स्कूटर सवारों पर हमले का दावा, पुलिस मामले की जांच में जुटी रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र अंतर्गत सरोरा इलाके में कथित…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    सोशल मीडिया पर कथित ‘नंगी पार्टी’ के पोस्टर वायरल, राजधानी में फिर बढ़ी चर्चा

    सोशल मीडिया पर कथित ‘नंगी पार्टी’ के पोस्टर वायरल, राजधानी में फिर बढ़ी चर्चा

    रायपुर: सरोरा में कथित चाकूबाजी का CCTV वीडियो सामने आया, इलाके में दहशत

    रायपुर: सरोरा में कथित चाकूबाजी का CCTV वीडियो सामने आया, इलाके में दहशत

    रायपुर में अवैध निर्माणों पर नगर निगम का बुलडोजर एक्शन

    रायपुर में अवैध निर्माणों पर नगर निगम का बुलडोजर एक्शन

    कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

    कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

    जल जीवन मिशन के कार्यों में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

    जल जीवन मिशन के कार्यों में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई के निर्देश