खुद को ED अधिकारी बताकर नौकरी और कैंटीन ठेका दिलाने का झांसा, दंपती ने 6.82 लाख रुपये ठगे

Spread the love

सरकारी संपर्कों का हवाला देकर पीड़ित से अलग-अलग किश्तों में वसूली रकम, सिटी कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मामला

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अधिकारी बताकर नौकरी और कैंटीन का ठेका दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि दंपती ने प्रभावशाली पहचान और सरकारी विभागों में संपर्क होने का झांसा देकर पीड़ित से अलग-अलग किश्तों में 6.82 लाख रुपये वसूल लिए।

सिम्स अस्पताल में हुई थी आरोपी दंपती से मुलाकात

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे महाराष्ट्र मंडल के टिकरापारा निवासी देवेन्द्र ठक्कर की कुछ समय पहले सिम्स अस्पताल में राहुल मिश्रा और उसकी पत्नी पदमा जनार्दन से मुलाकात हुई थी। दोनों जांजगीर-चांपा जिले के ठठारी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

शिकायत के मुताबिक, राहुल मिश्रा ने खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का प्रभावशाली अधिकारी बताया। उसने सरकारी विभागों में अपनी मजबूत पकड़ होने का दावा करते हुए पीड़ित को नौकरी और सरकारी काम दिलाने का भरोसा दिलाया।

नौकरी और कैंटीन ठेके के नाम पर लिया पैसा

आरोप है कि राहुल मिश्रा ने देवेन्द्र ठक्कर से नजदीकी बढ़ाई और विभिन्न सरकारी कार्य करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद नौकरी और कैंटीन का ठेका दिलाने के नाम पर उससे अलग-अलग किश्तों में रकम ली गई। पीड़ित के अनुसार, आरोपी दंपती ने कुल 6 लाख 82 हजार रुपये वसूल लिए।

रकम लेने के बाद जब नौकरी और ठेके का काम नहीं हुआ तो पीड़ित ने आरोपियों से संपर्क किया। शिकायत के मुताबिक, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर देवेन्द्र ठक्कर ने पुलिस से शिकायत की।

पुलिस ने शुरू की जांच

शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने राहुल मिश्रा और उसकी पत्नी पदमा जनार्दन के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों ने अन्य लोगों को भी इसी तरह ठगी का शिकार बनाया है या नहीं।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा