पुलगांव में महिला हत्याकांड का खुलासा, कुछ ही घंटों में दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

वैज्ञानिक साक्ष्य, सीसीटीवी और तकनीकी जांच से पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी

दुर्ग। जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने महज कुछ घंटों में खुलासा कर दिया है। वैज्ञानिक साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में हत्या में इस्तेमाल किया गया बोल्डर पत्थर, आरोपियों के कपड़े और अन्य अहम साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हर्ष यादव (19 वर्ष) निवासी ग्राम पीसेगांव तथा नितेश ठाकुर (20 वर्ष) निवासी चंदखुरी, थाना पुलगांव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और घटनास्थल से जुटाए गए वैज्ञानिक साक्ष्यों तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

पूछताछ और आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बोल्डर पत्थर, घटना के समय पहने गए कपड़े और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए हैं। इन बरामद सामग्रियों को जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और घटना के सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की वैधानिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा