पीड़िता की शिकायत पर कोंडागांव पुलिस की कार्रवाई, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया कि काकडाबेडा निवासी रूपेन कुमार सोरी (23 वर्ष) ने उससे शादी करने का वादा किया। आरोपी उसे अपने घर ले गया और शादी का भरोसा दिलाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी को काकडाबेडा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।









