समय-सीमा बैठक में योजनाओं की समीक्षा, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास और निर्माण कार्यों की प्रगति पर भी हुई चर्चा
सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा (टीएल) बैठक में विभिन्न माध्यमों से प्राप्त आवेदनों और शिकायतों के निराकरण की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की राशन दुकानों में अनियमितताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में कलेक्टर ने संचारी रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक तैयारियां मजबूत करने, आयुष्मान भारत कार्ड एवं आयुष्मान वय वंदन योजना की प्रगति, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण कार्य, नए कलेक्ट्रेट भवन और जिला अस्पताल के निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

इसके अलावा विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों के टेंडर, छात्रों की अपार आईडी (APAAR ID) बनाने, जाति प्रमाण पत्र जारी करने और आधार अपडेट से जुड़े कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे और प्रशासनिक कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।









