रायपुर प्रदर्शन मामला: 12 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर केस, आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश

Spread the love

पथराव, धक्का-मुक्की और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप, कई पुलिसकर्मी हुए घायल

रायपुर। राजधानी रायपुर में प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान पथराव, धक्का-मुक्की और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई गई, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हुए।

आरोपियों के घर पहुंची पुलिस, सभी मिले फरार

खम्हारडीह थाना पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद सभी 12 नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके घरों पर दबिश दी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस उनकी तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

बीएनएस की गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, पुलिस पर हमला, पथराव और कानून-व्यवस्था भंग करने सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है और घटना से जुड़े वीडियो फुटेज एवं अन्य साक्ष्य भी खंगाले जा रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने साधा निशाना

इस बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे सरकार की दमनात्मक नीति बताया है। वहीं पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ निष्पक्ष और विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी तथा सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

  • Related Posts

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    Spread the love

    Spread the love केवल वरिष्ठता के आधार पर उच्च पद का प्रभार मांगने का अधिकार नहीं, गरियाबंद DEO नियुक्ति मामला बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और विकासखंड शिक्षा…

    Read more

    दूसरी शादी से जन्मा बेटा भी अनुकंपा नियुक्ति का हकदार, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    Spread the love

    Spread the love दो दावेदार होने पर उम्र में बड़े बेटे को मिलेगी पहली प्राथमिकता बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा