पे-डेटा भेजने के नाम पर 1 लाख की रिश्वत लेते प्रभारी सिविल सर्जन गिरफ्तार

Spread the love

एसीबी की कार्रवाई: जिला अस्पताल सक्ती में रंगे हाथ पकड़े गए अधिकारी, पीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रभारी सिविल सर्जन संतोष कुमार पटेल को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पे-डेटा भेजने के एवज में मांगी थी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल में पदस्थ फार्मासिस्ट ग्रेड-2 गंगा प्रसाद रत्नाकर ने एसीबी बिलासपुर से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि उनकी मूल पदस्थापना सीएमएचओ कार्यालय, पोरथा (जिला सक्ती) में है, जबकि फरवरी 2026 से वे जिला अस्पताल सक्ती में अटैचमेंट पर कार्यरत हैं।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि प्रभारी सिविल सर्जन संतोष कुमार पटेल मई और जून 2026 का उनका पे-डेटा बनाकर सीएमएचओ कार्यालय नहीं भेज रहे थे। पे-डेटा भेजने के बदले उन्होंने फरवरी से जून 2026 तक के पांच महीनों के लिए 20-20 हजार रुपये प्रति माह, यानी कुल एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत के बाद एसीबी ने बिछाया जाल

शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई। तय योजना के तहत जैसे ही फार्मासिस्ट ने आरोपी अधिकारी को एक लाख रुपये की रिश्वत दी, एसीबी की टीम ने मौके पर ही छापा मारकर प्रभारी सिविल सर्जन को रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने आरोपी से रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली।

पीसी एक्ट के तहत कार्रवाई जारी

एसीबी अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है और एसीबी आरोपी से पूछताछ कर रही है।

  • Related Posts

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    Spread the love

    Spread the love केवल वरिष्ठता के आधार पर उच्च पद का प्रभार मांगने का अधिकार नहीं, गरियाबंद DEO नियुक्ति मामला बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और विकासखंड शिक्षा…

    Read more

    दूसरी शादी से जन्मा बेटा भी अनुकंपा नियुक्ति का हकदार, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    Spread the love

    Spread the love दो दावेदार होने पर उम्र में बड़े बेटे को मिलेगी पहली प्राथमिकता बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा