धमतरी में नशे के सौदागरों पर आर्थिक प्रहार, 35 लाख से अधिक की संपत्ति फ्रीज

Spread the love

NDPS एक्ट के तहत बैंक खाते, एफडी, बीमा, वाहन और अचल संपत्तियों पर कार्रवाई

धमतरी। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत धमतरी पुलिस ने बड़ी आर्थिक कार्रवाई करते हुए नशे के कारोबार से जुड़े आरोपियों की 35 लाख रुपये से अधिक की चल एवं अचल संपत्तियों को फ्रीज कर दिया है। पुलिस का कहना है कि अब कार्रवाई केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, नगर पुलिस अधीक्षक और सिटी कोतवाली थाना प्रभारी के नेतृत्व में विस्तृत जांच, वित्तीय विश्लेषण और दस्तावेजों की पड़ताल की गई। जांच के दौरान आरोपियों के बैंक खातों, फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी), बीमा योजनाओं, वाहनों और अचल संपत्तियों में किए गए निवेश की जानकारी सामने आई।

जांच के आधार पर इन संपत्तियों को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 68F के तहत फ्रीज करने की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही संबंधित प्रकरणों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए सक्षम प्राधिकारी SAFEMA को भेजा गया है।

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई की जाएगी, ताकि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों की आर्थिक कमर तोड़ी जा सके।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा