सीएसईबी चौकी के सामने युवकों में खूनी भिड़ंत, दिनदहाड़े सड़क पर चले लात-घूंसे

Spread the love

रेलवे फाटक के पास मारपीट से मची अफरा-तफरी, कपड़े फटे, तमाशबीन बने रहे लोग

कोरबा। जिले में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक घटना सामने आई है। शहर के सीएसईबी चौकी के ठीक सामने रेलवे फाटक के पास दिनदहाड़े कुछ युवकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगे। मारपीट के दौरान एक युवक के कपड़े तक फट गए और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक शुरू हुई इस भिड़ंत को देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में राहगीर और स्थानीय लोग जमा हो गए। हालांकि अधिकांश लोग केवल तमाशबीन बने रहे और किसी ने भी तुरंत बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई। सड़क पर खुलेआम हो रही मारपीट से आसपास के क्षेत्र में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया।

घटना व्यस्त इलाके और पुलिस चौकी के सामने होने के कारण लोगों ने कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संबंधित युवकों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा