गृह मंत्री और पुलिस पर कथित आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करना पड़ा भारी, वन विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार

Spread the love

फेसबुक पर वीडियो पोस्ट के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, न्यायालय ने भेजा जेल

कोरबा। सोशल मीडिया पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पुलिस विभाग के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करना कटघोरा वन मंडल के एक कर्मचारी को महंगा पड़ गया। कोरबा जिले की बांगो थाना पुलिस ने आरोपी वन कर्मचारी शेखर सिंह रत्नाकर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक धरना-प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पुलिस विभाग और शासन के खिलाफ कथित रूप से अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं।

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया। इसकी शिकायत पुलिस से की गई, जिसके बाद बांगो थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि होने पर आरोपी वन कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। मामले की आगे की जांच जारी है।

  • Related Posts

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    Spread the love

    Spread the love दोनों क्षेत्रों में मलेरिया जांच अभियान के दौरान रिपोर्ट आई थी निगेटिव, सतर्कता बरतने की अपील रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले में मलेरिया से संबंधित दो बच्चों…

    Read more

    रायपुर एयरपोर्ट पर दिखा भारतीय वायुसेना का C-17 ग्लोबमास्टर, विशाल विमान को देखने उमड़ी लोगों की भीड़

    Spread the love

    Spread the love देश के सबसे शक्तिशाली सैन्य परिवहन विमानों में शामिल C-17 ने खींचा लोगों का ध्यान रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर भारतीय वायुसेना का विशाल…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश