जल जीवन मिशन के कार्यों में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

Spread the love

कलेक्टर ने हर घर नल कनेक्शन की प्रगति की समीक्षा, गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने पर दिया जोर

सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत बिलाईगढ़ विकासखंड में संचालित हर घर नल कनेक्शन कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभागीय अधिकारियों, सरपंचों, सचिवों और ठेकेदारों के साथ परियोजना की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पानी की टंकियों का निर्माण, पाइपलाइन बिछाने, हर घर नल कनेक्शन, सीसी रोड की मरम्मत, स्वीकृत प्राक्कलन (एस्टीमेट) के अनुसार कार्य पूर्ण करने, जरूरत पड़ने पर ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने और आवश्यक स्थानों पर हाइड्रो बोर कराने जैसे कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे किए जाएं।

ग्रामीणों को समझाने के दिए निर्देश

बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि मधबनकला गांव में कुछ ग्रामीण नल कनेक्शन का कार्य नहीं होने दे रहे हैं। इस पर कलेक्टर ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) और संबंधित एसडीएम को ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें समझाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल योजना गांव के लोगों की सुविधा के लिए है और सभी को इसका लाभ मिलना चाहिए।

बाधा डालने वालों पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि समझाइश के बाद भी कोई व्यक्ति जल जीवन मिशन और हर घर जल योजना के कार्यों में अनावश्यक बाधा उत्पन्न करता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ प्रत्येक परिवार तक समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

  • Related Posts

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    Spread the love

    Spread the love कोपरो गांव में पसरा मातम, 5 और 6 साल के थे दोनों बच्चे खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। छुईखदान…

    Read more

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    Spread the love

    Spread the love कुनकुरी के सरकारी गोदाम में चावल स्टॉक में मिली थी भारी गड़बड़ी, दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा