रायपुर में सर्विस रोड पर खड़े ट्रकों पर पुलिस की सख्ती

Spread the love

एक सप्ताह में 524 वाहनों पर कार्रवाई, यातायात बाधित करने वालों को दी कड़ी चेतावनी

रायपुर। राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड पर अवैध रूप से खड़े ट्रक और ट्रेलरों के खिलाफ पुलिस कमिश्नरेट ने विशेष अभियान तेज कर दिया है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत शुक्रवार को 68 ट्रक और ट्रेलर चालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।

डीसीपी यातायात डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में संचालित इस अभियान के दौरान पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड पर यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों की जांच की। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई करते हुए उन्हें भविष्य में निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने की हिदायत दी गई।

पुलिस के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में ऐसे 524 ट्रक और ट्रेलरों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है, जो सर्विस रोड पर अवैध रूप से खड़े होकर आम लोगों की आवाजाही में परेशानी पैदा कर रहे थे। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यातायात पुलिस ने ट्रक और ट्रेलर संचालकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें तथा सर्विस रोड पर वाहन खड़े करने से बचें, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके।

  • Related Posts

    केसीजी में विजिबल पुलिसिंग का बड़ा अभियान, कॉम्बिंग गश्त से बदमाशों में मचा हड़कंप

    Spread the love

    Spread the love बाजार, बस स्टैंड और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त, निगरानी बदमाशों के घरों में दी दबिश खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा…

    Read more

    केशकाल गैंगरेप मामले में बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी को उम्रकैद, चार दोषियों को 20-20 साल की सजा

    Spread the love

    Spread the love अदालत ने सुनाया कड़ा निर्णय, फोरेंसिक और मेडिकल साक्ष्यों के आधार पर हुई दोषसिद्धि कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित केशकाल गैंगरेप मामले में अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मां की मौत का झूठ बोलकर 40 हजार की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

    मां की मौत का झूठ बोलकर 40 हजार की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

    आधी रात घर में घुसा तेंदुआ, सो रहे युवक पर किया हमला, हालत नाजुक

    आधी रात घर में घुसा तेंदुआ, सो रहे युवक पर किया हमला, हालत नाजुक

    भिलाई में मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग से चेन लूट, मां-बेटे निकले आरोपी

    भिलाई में मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग से चेन लूट, मां-बेटे निकले आरोपी

    प्राचार्य के व्यवहार से नाराज छात्रों ने किया चक्काजाम, कार्रवाई के आश्वासन पर खत्म हुआ प्रदर्शन

    प्राचार्य के व्यवहार से नाराज छात्रों ने किया चक्काजाम, कार्रवाई के आश्वासन पर खत्म हुआ प्रदर्शन

    कश्मीर आतंकी हमले में घायल दूसरे मजदूर भूपेंद्र की भी मौत, छत्तीसगढ़ में शोक

    कश्मीर आतंकी हमले में घायल दूसरे मजदूर भूपेंद्र की भी मौत, छत्तीसगढ़ में शोक

    रास्ता बंद होने से खेत में कराना पड़ा प्रसव, एंबुलेंस घर तक नहीं पहुंच सकी

    रास्ता बंद होने से खेत में कराना पड़ा प्रसव, एंबुलेंस घर तक नहीं पहुंच सकी