ई-रिक्शा में सफर कर स्पीकर हाउस पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

Spread the love

श्रमिक सम्मेलन के बाद हितग्राही महिला चालक का बढ़ाया हौसला, ई-रिक्शा में बैठकर दिया आत्मनिर्भरता का संदेश

रायपुर। राजनांदगांव के पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित श्रमिक सम्मेलन में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शिरकत की। सम्मेलन के समापन के बाद उन्होंने नया ढाबा की हितग्राही एवं ई-रिक्शा चालक श्रीमती सरिता वर्मा के ई-रिक्शा में बैठकर स्पीकर हाउस के लिए रवाना होकर महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

डॉ. रमन सिंह का यह कदम सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों का उत्साहवर्धन करने और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान ई-रिक्शा में उनके साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) दुर्गा प्रसाद अधिकारी तथा श्री सुमीत उपाध्याय भी मौजूद रहे।

सम्मेलन में श्रमिक कल्याण, रोजगार और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के बाद विधानसभा अध्यक्ष का ई-रिक्शा में सफर चर्चा का विषय बना रहा, जिसे स्थानीय लोगों ने महिला उद्यमिता और हरित परिवहन को बढ़ावा देने वाला सकारात्मक संदेश बताया।

  • Related Posts

    प्राचार्य के व्यवहार से नाराज छात्रों ने किया चक्काजाम, कार्रवाई के आश्वासन पर खत्म हुआ प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the love खाने की गुणवत्ता और सुविधाओं की कमी को लेकर एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्रों का विरोध कोरबा। जिले के एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्रों ने शनिवार सुबह…

    Read more

    रास्ता बंद होने से खेत में कराना पड़ा प्रसव, एंबुलेंस घर तक नहीं पहुंच सकी

    Spread the love

    Spread the love सूरजपुर के धुरिया गांव की घटना, तीन महीने से बंद रास्ते पर कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी अंबिकापुर/सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मां की मौत का झूठ बोलकर 40 हजार की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

    मां की मौत का झूठ बोलकर 40 हजार की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

    आधी रात घर में घुसा तेंदुआ, सो रहे युवक पर किया हमला, हालत नाजुक

    आधी रात घर में घुसा तेंदुआ, सो रहे युवक पर किया हमला, हालत नाजुक

    भिलाई में मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग से चेन लूट, मां-बेटे निकले आरोपी

    भिलाई में मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग से चेन लूट, मां-बेटे निकले आरोपी

    प्राचार्य के व्यवहार से नाराज छात्रों ने किया चक्काजाम, कार्रवाई के आश्वासन पर खत्म हुआ प्रदर्शन

    प्राचार्य के व्यवहार से नाराज छात्रों ने किया चक्काजाम, कार्रवाई के आश्वासन पर खत्म हुआ प्रदर्शन

    कश्मीर आतंकी हमले में घायल दूसरे मजदूर भूपेंद्र की भी मौत, छत्तीसगढ़ में शोक