केसीजी में विजिबल पुलिसिंग का बड़ा अभियान, कॉम्बिंग गश्त से बदमाशों में मचा हड़कंप

Spread the love

बाजार, बस स्टैंड और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त, निगरानी बदमाशों के घरों में दी दबिश

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से केसीजी पुलिस ने शनिवार को विजिबल पुलिसिंग के तहत व्यापक कॉम्बिंग गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया।

संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई गई निगरानी

अभियान के तहत खैरागढ़, छुईखदान और गंडई थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने मुख्य बाजार, सराफा लाइन, बस स्टैंड, आउटर क्षेत्रों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए कई स्थानों पर सघन जांच भी की।

निगरानीशुदा और आदतन अपराधियों के घरों में दबिश

पुलिस ने अभियान के दौरान निगरानीशुदा, गुंडा सूची में शामिल और आदतन अपराधियों के घरों में दबिश दी। उनके वर्तमान गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई और भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी गई। अचानक हुई कार्रवाई से बदमाशों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।

अपराध नियंत्रण और जनविश्वास बढ़ाने की पहल

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विजिबल पुलिसिंग का मुख्य उद्देश्य अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, असामाजिक तत्वों में कानून का भय बनाए रखना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि जिले में शांति, कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।

  • Related Posts

    केशकाल गैंगरेप मामले में बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी को उम्रकैद, चार दोषियों को 20-20 साल की सजा

    Spread the love

    Spread the love अदालत ने सुनाया कड़ा निर्णय, फोरेंसिक और मेडिकल साक्ष्यों के आधार पर हुई दोषसिद्धि कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित केशकाल गैंगरेप मामले में अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते…

    Read more

    रायपुर केंद्रीय जेल में मुलाकात व्यवस्था में बदलाव, सुरक्षा के मद्देनज़र लिया गया बड़ा फैसला

    Spread the love

    Spread the love बंदियों तक प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाने की कोशिश के बाद प्रशासन सख्त, अस्थायी रूप से बदले गए नियम रायपुर। छत्तीसगढ़ की केंद्रीय जेल रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था को…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मां की मौत का झूठ बोलकर 40 हजार की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

    मां की मौत का झूठ बोलकर 40 हजार की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

    आधी रात घर में घुसा तेंदुआ, सो रहे युवक पर किया हमला, हालत नाजुक

    आधी रात घर में घुसा तेंदुआ, सो रहे युवक पर किया हमला, हालत नाजुक

    भिलाई में मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग से चेन लूट, मां-बेटे निकले आरोपी

    भिलाई में मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग से चेन लूट, मां-बेटे निकले आरोपी

    प्राचार्य के व्यवहार से नाराज छात्रों ने किया चक्काजाम, कार्रवाई के आश्वासन पर खत्म हुआ प्रदर्शन

    प्राचार्य के व्यवहार से नाराज छात्रों ने किया चक्काजाम, कार्रवाई के आश्वासन पर खत्म हुआ प्रदर्शन

    कश्मीर आतंकी हमले में घायल दूसरे मजदूर भूपेंद्र की भी मौत, छत्तीसगढ़ में शोक

    कश्मीर आतंकी हमले में घायल दूसरे मजदूर भूपेंद्र की भी मौत, छत्तीसगढ़ में शोक

    रास्ता बंद होने से खेत में कराना पड़ा प्रसव, एंबुलेंस घर तक नहीं पहुंच सकी

    रास्ता बंद होने से खेत में कराना पड़ा प्रसव, एंबुलेंस घर तक नहीं पहुंच सकी