भालू हमले के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, स्कूल में जड़ा ताला

Spread the love

बाउंड्रीवॉल और बच्चों की सुरक्षा की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण, जंगल में मौजूद भालुओं के रेस्क्यू की भी उठी मांग

कांकेर। जिले के लारगांव मरकाटोला स्थित स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है। स्कूल परिसर में बाउंड्रीवॉल नहीं होने और जंगली जानवरों के लगातार मंडराते खतरे के विरोध में ग्रामीणों ने स्कूल में ताला जड़ दिया और स्कूल के सामने धरने पर बैठ गए।

ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा पूरी तरह भगवान भरोसे है। उनका आरोप है कि कई बार प्रशासन को बाउंड्रीवॉल निर्माण की मांग से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

दरअसल, दो दिन पहले गांव में हुए दर्दनाक भालू हमले में सगे भाई-बहन की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए प्रशासन को तत्काल सुरक्षा इंतजाम करने होंगे।

धरने पर बैठे ग्रामीणों ने स्कूल में बाउंड्रीवॉल निर्माण, चार फॉरेस्ट बीट गार्ड की तैनाती और पहाड़ी क्षेत्र में मौजूद अन्य भालुओं का जल्द रेस्क्यू करने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि बीती रात एक भालू फिर गांव में घुस आया और एक घर में तोड़फोड़ कर दहशत फैला दी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों में भय और नाराजगी दोनों बढ़ गई हैं। वहीं, प्रशासन और वन विभाग की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

  • Related Posts

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    Spread the love

    Spread the love कोपरो गांव में पसरा मातम, 5 और 6 साल के थे दोनों बच्चे खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। छुईखदान…

    Read more

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    Spread the love

    Spread the love कुनकुरी के सरकारी गोदाम में चावल स्टॉक में मिली थी भारी गड़बड़ी, दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा