एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत नवीन शासकीय महाविद्यालय माकड़ी में हुआ वृक्षारोपण

Spread the love

महाविद्यालय परिसर की आवंटित भूमि पर 54 फलदार, छायादार और फूलदार पौधे रोपे गए, संरक्षण का लिया संकल्प

कोंडागांव। जिले के माकड़ी स्थित नवीन शासकीय महाविद्यालय में शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, एनएसएस यूनिट के स्वयंसेवकों तथा प्रभारी प्राचार्य और महाविद्यालय के प्राध्यापकों की सहभागिता रही। इस दौरान महाविद्यालय के खेल मैदान के लिए आवंटित भूमि पर 54 फलदार, छायादार और फूलदार पौधों का रोपण किया गया।

पौधों की सुरक्षा और संवर्धन का लिया संकल्प

वृक्षारोपण के दौरान वन परिक्षेत्र माकड़ी की ओर से उपलब्ध कराए गए पौधों को परिसर में लगाया गया। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने पौधों के रोपण के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल, सुरक्षा और संवर्धन करने का संकल्प लिया।

महाविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के अभियान विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही प्रकृति संरक्षण की जिम्मेदारी का भाव भी विकसित करते हैं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, एनएसएस स्वयंसेवक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

  • Related Posts

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    Spread the love

    Spread the love कोपरो गांव में पसरा मातम, 5 और 6 साल के थे दोनों बच्चे खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। छुईखदान…

    Read more

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    Spread the love

    Spread the love कुनकुरी के सरकारी गोदाम में चावल स्टॉक में मिली थी भारी गड़बड़ी, दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा