तिल्दा में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने देश के गौरवशाली इतिहास और तिरंगे की महिमा का किया वर्णन
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रायपुर जिले के तिल्दा में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की महिमा और देश के गौरवशाली इतिहास का भावपूर्ण वर्णन किया।
हरा रंग शांति और समृद्धि का प्रतीक
मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय ध्वज का हरा रंग देश की शांति, खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक है। वहीं तिरंगे के मध्य स्थित अशोक चक्र हमें निरंतर आगे बढ़ते रहने और बिना रुके प्रगति के पथ पर चलने का संदेश देता है।
लाखों वीरों के बलिदान का प्रतीक है तिरंगा
उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता और अखंडता का अनुपम प्रतीक है। इसके सम्मान और देश की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए लाखों वीर सपूतों ने हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दी।
देशभक्ति और राष्ट्र गौरव का दिया संदेश
मंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागरिकों से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और प्रगति में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है।






