कोपरो गांव में पसरा मातम, 5 और 6 साल के थे दोनों बच्चे
खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। छुईखदान क्षेत्र के कोपरो गांव में तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।
तालाब में डूबे दोनों मासूम
जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान 5 वर्षीय युग, पिता खेलावन श्रीवास और 6 वर्षीय सूर्या, पिता दिनेश पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे तालाब के पास पहुंचे थे। इसी दौरान किसी कारणवश दोनों पानी में डूब गए।
हादसे के बाद गांव में मचा हड़कंप
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। इतनी कम उम्र में दोनों बच्चों की मौत से परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। दो मासूमों की मौत से पूरे गांव में गम का माहौल है।






