धमतरी। Dhamtari महिला से दुष्कर्म के गंभीर मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को धमतरी पुलिस ने गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई चौकी बिरेझर पुलिस द्वारा वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गई, जिससे आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे पकड़ा गया।
घर में घुसकर की थी वारदात, 22 मई को दर्ज हुई थी शिकायत
मामले के अनुसार प्रार्थिया ने 22 मई 2026 को चौकी बिरेझर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 15 मई 2026 को आरोपी कृष्ण कुमार तिवारी उर्फ रिंकू तिवारी (उम्र 39 वर्ष), निवासी ग्राम बरूई (कुटीवा), थाना कोतवाली देहात, जिला सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) ने उसके घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई थीं। आरोपी लगातार फरार चल रहा था, जिसे अब तकनीकी और साइबर इनपुट के आधार पर पकड़ लिया गया।
पुलिस की तकनीकी जांच से मिली सफलता
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान मिले डिजिटल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की गतिविधियों पर निगरानी रखी गई। इसी आधार पर उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस मामले में आगे की पूछताछ कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किसी अन्य आपराधिक गतिविधि में शामिल था या नहीं।








