अंबिकापुर-बिलासपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

Spread the love

बस और इनोवा की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौत, 7 घायल; 4 की हालत गंभीर

अंबिकापुर। अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-130 पर जजगा स्थित राजवाड़े ढाबा के सामने बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार इनोवा क्रिस्टा और पापुलर बस की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में इनोवा सवार एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

देर रात हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, रात करीब 12:30 बजे अंबिकापुर की ओर आ रही इनोवा क्रिस्टा की बिलासपुर की ओर जा रही पापुलर बस से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इनोवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार के सभी एयरबैग खुलने के बावजूद सवारों को गंभीर चोटें आईं, जबकि पीछे बैठे यात्री वाहन में ही फंस गए।

मौके पर मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया। इसी दौरान रायपुर से लौट रहे लखनपुर के भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी ने पुलिस को हादसे की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे।

घायलों का इलाज जारी

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार चार घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    Spread the love

    Spread the love कोपरो गांव में पसरा मातम, 5 और 6 साल के थे दोनों बच्चे खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। छुईखदान…

    Read more

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    Spread the love

    Spread the love कुनकुरी के सरकारी गोदाम में चावल स्टॉक में मिली थी भारी गड़बड़ी, दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा