अंबिकापुर में व्यवसायी के घर चोरी का खुलासा, नौकर और ड्राइवर निकले मास्टरमाइंड

Spread the love

5 लाख रुपये नकद बरामद, नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में व्यवसायी के घर हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गांधीनगर थाना क्षेत्र के जवाहर मार्केट इलाके में हुई इस वारदात को व्यवसायी के ही नौकर और ड्राइवर ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने मामले में नौकर, ड्राइवर और उनके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई पूरी 5 लाख रुपये की नकदी बरामद कर ली है।

परिवार के बाहर जाने का उठाया फायदा

पुलिस के अनुसार, व्यवसायी सुभाष अग्रवाल 11 जुलाई को अपने परिवार के साथ कोरबा के सतरेंगा घूमने गए थे। घर की सुरक्षा के लिए उन्होंने अपने नौकर ईश्वर यादव को रात में घर पर रुकने के लिए कहा था।

इसी दौरान नौकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची। आरोपियों ने परिवार की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

नौकर ने रची झूठी कहानी

जानकारी के मुताबिक, 12 जुलाई की रात करीब 3:30 बजे नौकर ईश्वर यादव ने पड़ोसी को फोन कर बताया कि घर में तीन से चार युवक घुस आए थे और उन्होंने उसके हाथ-पैर बांध दिए थे। इसके बाद आरोपी घर से सामान लेकर फरार हो गए।

सूचना मिलने के बाद जब पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो घर का दरवाजा और आलमारी टूटी हुई मिली। शुरुआती जांच में आलमारी से 5 लाख रुपये नकद और सोने के जेवर समेत करीब 15 लाख रुपये की चोरी की बात सामने आई थी।

जांच में खुला पूरा मामला

जांच के दौरान पुलिस को नौकर और ड्राइवर की भूमिका संदिग्ध लगी। पूछताछ में दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, व्यवसायी की पत्नी द्वारा सुरक्षित स्थान पर रखे गए सोने के जेवर बाद में मिल गए।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा