अवैध प्लाटिंग पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, चौरसिया कॉलोनी में JCB से काटी मुरम सड़क

Spread the love

1.5 एकड़ क्षेत्र में बिना अनुमति हो रही प्लाटिंग पर रोक, निगम ने मौके पर पहुंचकर की कार्रवाई

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ नगर निगम ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई की है। जोन क्रमांक-6 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक-60 स्थित चौरसिया कॉलोनी में करीब 1.5 एकड़ क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लाटिंग पर निगम की टीम ने जेसीबी चलाकर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से बनाई गई मुरम सड़क को जेसीबी की मदद से काट दिया गया और स्थल पर आवागमन को बाधित कर अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई गई।

बिना अनुमति जमीन को छोटे प्लॉट में बांटने की शिकायत

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, चौरसिया कॉलोनी क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा बिना अनुमति के जमीन को छोटे-छोटे टुकड़ों में विभाजित कर प्लाटिंग करने का प्रयास किया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने के बाद निगम प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

अवैध निर्माण और प्लाटिंग पर निगम सख्त

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर क्षेत्र में बिना अनुमति की जा रही अवैध प्लाटिंग, कॉलोनी निर्माण और विकास कार्यों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। निगम की टीम ऐसे स्थानों की निगरानी कर रही है, जहां नियमों का उल्लंघन कर जमीनों का कारोबार किया जा रहा है।

अधिकारियों ने आम लोगों से भी अपील की है कि किसी भी जमीन या प्लॉट की खरीदी से पहले उसके दस्तावेज और अनुमति की जांच जरूर करें, ताकि भविष्य में होने वाली परेशानियों से बचा जा सके।

  • Related Posts

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    Spread the love

    Spread the love कोपरो गांव में पसरा मातम, 5 और 6 साल के थे दोनों बच्चे खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। छुईखदान…

    Read more

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    Spread the love

    Spread the love कुनकुरी के सरकारी गोदाम में चावल स्टॉक में मिली थी भारी गड़बड़ी, दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा