अवैध शिकार के दौरान चली गोली से युवक की मौत, बीमारी बताकर किया अंतिम संस्कार; 12 पर केस, 6 गिरफ्तार

Spread the love

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पुलिस का बड़ा खुलासा, हत्या और साक्ष्य छिपाने समेत कई गंभीर धाराओं में कार्रवाई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम दरमोहली में 21 वर्षीय युवक सरवन सिंह कुसराम की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में पेट दर्द, खून की उल्टी और दस्त के कारण हुई प्राकृतिक मौत बताया जा रहा था, जांच में वह अवैध शिकार के दौरान चली गोली से हुई मौत का मामला निकला।

मर्ग जांच के दौरान सामने आए नए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने अब मामले में हत्या, साक्ष्य छिपाने, धमकी देने और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने नामजद 12 आरोपियों में से अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

अवैध शिकार के दौरान चली गोली

पुलिस के अनुसार, घटना 27 जून की है। शुरुआत में मृतक के परिजनों ने युवक की मौत बीमारी के कारण होने की जानकारी दी थी। इसके बाद बिना पोस्टमार्टम के ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

हालांकि, बाद में मर्ग जांच के दौरान पुलिस के सामने कुछ नए तथ्य आए। मृतक के बड़े भाई पवन सिंह कुसराम ने पूरक बयान में बताया कि घटना वाले दिन गांव के कुछ लोग जंगल में जंगली जानवरों के अवैध शिकार की तैयारी कर रहे थे।

इसी दौरान आरोपी रामायण सिंह कुसराम ने अपनी भरमार बंदूक से फायर कर दिया। बंदूक से निकली गोली सीधे सरवन सिंह के सीने में जा लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बीमारी नहीं, गोली लगने से हुई थी मौत

पुलिस जांच में सामने आया कि युवक की मौत पेट दर्द, खून की उल्टी या दस्त के कारण नहीं हुई थी, बल्कि उसे गोली लगी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया और घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ की।

जांच के आधार पर पुलिस ने कुल 12 आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। इनमें से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

आरोपियों से पूछताछ जारी

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के बाद गोली चलने की बात को छिपाने और मौत को बीमारी बताने में किन-किन लोगों की भूमिका थी। मामले में साक्ष्य छिपाने और धमकी देने के आरोपों की भी जांच की जा रही है। પોલીસ फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा