इटारसी रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा: ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक OHE लाइन की चपेट में आया, 70% झुलसा

Spread the love

मंगला एक्सप्रेस की छत पर चढ़ते ही लगा हाई वोल्टेज करंट, धमाके के बाद नीचे गिरा युवक; नेपाल का रहने वाला है घायल

इटारसी। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले स्थित इटारसी रेलवे जंक्शन पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। आउटर सिग्नल के पास खड़ी मंगला एक्सप्रेस की छत पर चढ़ा एक युवक ओवरहेड इलेक्ट्रिक (OHE) लाइन की चपेट में आ गया। हाई वोल्टेज करंट लगने से तेज धमाका हुआ और युवक ट्रेन की छत से नीचे गिर गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नेपाल का रहने वाला है घायल युवक

हादसे में घायल युवक की पहचान 28 वर्षीय धन बहादुर के रूप में हुई है। वह मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और मजदूरी करने के लिए अपने परिवार के साथ गोवा जा रहा था। उसके साथ उसकी पत्नी नेहा और दो छोटे बच्चे भी यात्रा कर रहे थे।

लोगों ने नीचे उतरने की दी आवाज, लेकिन नहीं रुका युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगला एक्सप्रेस इटारसी स्टेशन से आगे सी-केबिन के पास आउटर सिग्नल पर खड़ी थी। इसी दौरान धन बहादुर अचानक ट्रेन की छत पर चढ़ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए आवाज लगाई, लेकिन वह नहीं माना।

इसी बीच उसका हाथ OHE लाइन के बेहद करीब पहुंच गया और वह हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही जोरदार धमाका हुआ और युवक नीचे गिर पड़ा।

गंभीर हालत में अस्पताल रेफर

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस, रेलवे कर्मचारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायल युवक को तत्काल इटारसी के शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में बताया कि वह 70 प्रतिशत से अधिक झुलस चुका है।

युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    THDC टनल हादसा: 22 लोगों में से 19 को सुरक्षित निकाला गया, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the love चमोली में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, जिलाधिकारी ने मौके पर संभाली कमान चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित THDC की निर्माणाधीन टनल में मलबा…

    Read more

    झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का आरोप, अभिजीत दिपके ने जताया विरोध

    Spread the love

    Spread the love अस्पताल में भर्ती छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर की बात, आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान छत्रपति संभाजीनगर। झारखंड में शांतिपूर्ण आंदोलन कर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा