ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

दो साल पुराने मामले में फरार आरोपी कुनकुरी से दबोचा गया

रायगढ़। जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” अभियान के तहत धरमजयगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वर्ष 2024 के एक बाइक चोरी मामले में फरार चल रहे आरोपी बजरंग सोनी को जशपुर जिले के कुनकुरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

सिसरिंगा बस स्टैंड से चोरी हुई थी बाइक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम आमानाय (साजापाली) निवासी देवानसाय कोरवा ने 5 अगस्त 2024 को थाना धरमजयगढ़ में बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि वह अपनी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 BA 5173 से सिसरिंगा बस स्टैंड बाजार गया था।

बाजार पहुंचने के बाद उसने बाइक बस स्टैंड के पास खड़ी कर दी और खरीदारी के लिए दुकान में चला गया। वापस लौटने पर उसकी मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन दोनों गायब मिले।

जांच के दौरान आरोपी की तलाश में जुटी थी पुलिस

मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान आरोपी की पहचान बजरंग सोनी के रूप में हुई, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही थी।

कुनकुरी में दबिश देकर किया गिरफ्तार

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी जशपुर जिले के कुनकुरी क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना लाकर पूछताछ की गई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

अपराधियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत फरार अपराधियों, चोरी, लूट और अन्य मामलों में वांछित आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

  • Related Posts

    THDC टनल हादसा: 22 लोगों में से 19 को सुरक्षित निकाला गया, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the love चमोली में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, जिलाधिकारी ने मौके पर संभाली कमान चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित THDC की निर्माणाधीन टनल में मलबा…

    Read more

    झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का आरोप, अभिजीत दिपके ने जताया विरोध

    Spread the love

    Spread the love अस्पताल में भर्ती छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर की बात, आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान छत्रपति संभाजीनगर। झारखंड में शांतिपूर्ण आंदोलन कर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा