कचरा संग्रहण केंद्र में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, CMO ने दिए जांच के निर्देश

Spread the love

कन्या शाला स्कूल के पास स्थित मणि कंचन केंद्र में असामाजिक तत्वों के जमावड़े का आरोप

डोंगरगढ़। धर्मनगरी डोंगरगढ़ में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर नगर पालिका की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। वार्ड क्रमांक-1 स्थित कन्या शाला स्कूल के पास बने मणि कंचन केंद्र (कचरा संग्रहण केंद्र) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में कुछ लोग सरकारी परिसर के भीतर खुलेआम शराब पीते नजर आ रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने प्रशासन से सरकारी परिसर में शराबखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

लंबे समय से सरकारी परिसर के दुरुपयोग का आरोप

वायरल वीडियो में कुछ लोग मणि कंचन केंद्र के अंदर शराब पीते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह कोई एक दिन की घटना नहीं है, बल्कि लंबे समय से असामाजिक तत्व इस सरकारी परिसर का इस्तेमाल अड्डे के रूप में कर रहे हैं।

मणि कंचन केंद्र के पास ही कन्या शाला स्कूल स्थित होने के कारण आसपास के रहवासी और अभिभावक भी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। लोगों का कहना है कि सरकारी परिसर में इस तरह की गतिविधियों पर तत्काल रोक लगनी चाहिए।

CMO ने प्रभारी को जारी किया नोटिस

मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) राजेश कुमार तिवारी ने वायरल वीडियो की जानकारी मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में संबंधित प्रभारी को नोटिस जारी कर दिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है।

सीएमओ ने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा