कवर्धा में चेन स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे निशाना, पांच वारदातों का खुलासा; तीन बाइक और सोने के जेवर बरामद

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले में पुलिस ने बुजुर्ग महिलाओं से चेन स्नैचिंग करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई पांच चेन स्नैचिंग की वारदातों का खुलासा किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई तीन मोटरसाइकिल, करीब छह ग्राम सोना, एक हजार रुपये नकद सहित कुल 3.41 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया है।

पिछले कुछ समय से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बुजुर्ग महिलाओं के गले से सोने की चेन और अन्य आभूषण झपटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं। इन वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच शुरू की।

जांच के दौरान मिले अहम सुरागों के आधार पर बैहरसरी गांव के रहने वाले छह युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में सभी आरोपियों ने जिले में हुई पांच चेन स्नैचिंग की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के जेवर, नकदी और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिलें बरामद कर लीं। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और आम नागरिकों, विशेषकर बुजुर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गश्त एवं निगरानी और बढ़ाई जाएगी।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा