कोरबा में भालू का आतंक: खेत में काम कर रही दो महिलाओं पर हमला, दोनों गंभीर घायल

Spread the love

डीडासरई-देवपहरी के जंगल से निकलकर आया भालू, अचानक किया हमला; ग्रामीणों में दहशत

कोरबा। कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र डीडासरई-देवपहरी में भालू के हमले से हड़कंप मच गया। जंगल से निकलकर आए एक भालू ने खेत में काम कर रही दो महिलाओं पर अचानक हमला कर दिया। हमले में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।

खेत में काम कर रही थीं महिलाएं

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को डीडासरई-देवपहरी क्षेत्र की रहने वाली मूल्यारो बाई (50 वर्ष) और समारी बाई गांव से लगे खेतों में काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक जंगल की तरफ से एक भालू खेत में पहुंच गया। महिलाएं कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही भालू ने दोनों पर हमला कर दिया।

अचानक हमले से मची अफरा-तफरी

भालू के अचानक हमले से दोनों महिलाएं घबरा गईं और अपनी जान बचाने की कोशिश करने लगीं। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की।

ग्रामीणों में बढ़ी चिंता

भालू के हमले की घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में डर का माहौल है। लोग जंगल और खेतों की ओर जाने से पहले विशेष सावधानी बरत रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और भालू की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है।

  • Related Posts

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    Spread the love

    Spread the love कोपरो गांव में पसरा मातम, 5 और 6 साल के थे दोनों बच्चे खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। छुईखदान…

    Read more

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    Spread the love

    Spread the love कुनकुरी के सरकारी गोदाम में चावल स्टॉक में मिली थी भारी गड़बड़ी, दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा