खाना खाने के दौरान हुआ विवाद, बड़े भाई ने टांगी से वार कर छोटे भाई की ले ली जान

Spread the love

पारिवारिक विवाद ने लिया खूनी रूप, हत्या के बाद आरोपी जंगल की ओर फरार

कोरबा। जिले के बांगो थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। मामूली बात पर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। गुस्से में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई पर टांगी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

खाना खाने के दौरान हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार, बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम नामलेपरा में मंगलवार देर रात दोनों भाई खाना खा रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने आवेश में आकर टांगी उठाई और छोटे भाई पर कई वार कर दिए।

अस्पताल में तोड़ा दम

हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को परिजनों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हत्या का मामला दर्ज, आरोपी की तलाश जारी

वारदात के बाद आरोपी जंगल की ओर फरार हो गया। बांगो थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चला रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा