खेत में करंट लगने से महिला की दर्दनाक मौत, खुले बिजली तार की चपेट में आने से गई जान

Spread the love

बेमेतरा के गुवारा गांव में हादसा, कृषि कार्य के दौरान फिसलने से सर्विस वायर के संपर्क में आई महिला

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में खेत में काम करने के दौरान करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा थान खम्हरिया थाना क्षेत्र के ग्राम गुवारा में बुधवार सुबह हुआ। खेत में झूल रहे खुले बिजली के सर्विस वायर की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान मनीषा यादव (33 वर्ष), पति सीताराम यादव, निवासी ग्राम गुवारा के रूप में हुई है। मनीषा रोज की तरह सुबह खेत में कृषि कार्य करने गई थीं। खेत में नमी होने के कारण उनका पैर फिसल गया और वे जमीन के पास लटक रहे खुले सर्विस वायर के संपर्क में आ गईं। तेज करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बताया जा रहा है कि मनीषा यादव अपने परिवार के भरण-पोषण में सहयोग के लिए नियमित रूप से खेत में काम करती थीं। अचानक हुए इस हादसे से परिवार गहरे सदमे में है और गांव में मातम का माहौल है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। वहीं ग्रामीणों ने खेतों में खुले बिजली तारों को लेकर चिंता जताते हुए विद्युत विभाग से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।

  • Related Posts

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    Spread the love

    Spread the love कोपरो गांव में पसरा मातम, 5 और 6 साल के थे दोनों बच्चे खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। छुईखदान…

    Read more

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    Spread the love

    Spread the love कुनकुरी के सरकारी गोदाम में चावल स्टॉक में मिली थी भारी गड़बड़ी, दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा