गुढ़ियारी में डीसीपी समेत वरिष्ठ अधिकारियों का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Spread the love

अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास बढ़ाने के लिए पुलिस का विशेष अभियान

रायपुर। राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर जोन के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में डीसीपी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ सघन पैदल गश्त और फ्लैग मार्च किया।

संवेदनशील इलाकों में पैदल भ्रमण

पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी दर्ज कराना, अपराधियों में भय का माहौल बनाना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना था। इस दौरान पुलिस टीम ने प्रमुख मार्गों, बाजारों, गली-मोहल्लों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों का पैदल निरीक्षण किया।

वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाली कमान

फ्लैग मार्च का नेतृत्व पुलिस उपायुक्त (उत्तर जोन) दीपमाला कश्यप ने किया। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आदित्य पांडे और सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे। अधिकारियों ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस बल को लगातार सतर्क रहने के निर्देश दिए।

संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पुलिस जवानों को संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर लगातार नजर रखने, नियमित गश्त बढ़ाने तथा किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

आम लोगों से सहयोग की अपील

पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। साथ ही कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

  • Related Posts

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    Spread the love

    Spread the love केवल वरिष्ठता के आधार पर उच्च पद का प्रभार मांगने का अधिकार नहीं, गरियाबंद DEO नियुक्ति मामला बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और विकासखंड शिक्षा…

    Read more

    दूसरी शादी से जन्मा बेटा भी अनुकंपा नियुक्ति का हकदार, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    Spread the love

    Spread the love दो दावेदार होने पर उम्र में बड़े बेटे को मिलेगी पहली प्राथमिकता बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा