चार महीने बाद पकड़ाया जगदलपुर केंद्रीय जेल से फरार बंदी

Spread the love

नारायणपुर से गिरफ्तार हुआ शातिर अपराधी, अदालत के आदेश पर फिर भेजा गया केंद्रीय जेल

जगदलपुर। केंद्रीय जेल जगदलपुर से फरार हुए बंदी को बस्तर पुलिस ने चार महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है। शातिर अपराधी महेंद्र दीवान को पुलिस ने नारायणपुर से पकड़कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे दोबारा केंद्रीय जेल जगदलपुर भेज दिया गया।

पहले भी जेल से हो चुका था फरार

जानकारी के अनुसार, महेंद्र दीवान को कांकेर और दंतेवाड़ा में चोरी के मामलों में गिरफ्तार किया गया था। दंतेवाड़ा जिला अदालत ने उसे 5 वर्ष 3 माह के कारावास की सजा सुनाई थी। शुरुआत में उसे दंतेवाड़ा जिला जेल में रखा गया, लेकिन वह वहां से भी फरार हो गया था।

जगदलपुर जेल से 25 मार्च को हुआ था फरार

दंतेवाड़ा से दोबारा गिरफ्तारी के बाद आरोपी को इसी वर्ष जनवरी में केंद्रीय जेल जगदलपुर स्थानांतरित किया गया था। इसके बावजूद वह 25 मार्च को जगदलपुर केंद्रीय जेल से भी फरार होने में सफल हो गया था, जिसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

नारायणपुर से गिरफ्तारी, फिर जेल भेजा गया

लगातार तलाश और सूचना तंत्र के आधार पर बस्तर पुलिस ने आखिरकार महेंद्र दीवान को नारायणपुर से गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे पुनः केंद्रीय जेल जगदलपुर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि फरारी के दौरान उसकी गतिविधियों और अन्य मामलों में संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा