चोरी के आरोप के बाद 17 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, IC मार्ट सील, जांच शुरू

Spread the love

खरीदारी करने गई थी बहन के साथ, परिजनों ने लगाया अपमान, दबाव और पैसों की मांग का आरोप

कोरिया/बैकुंठपुर। जिले के बैकुंठपुर में 17 वर्षीय छात्रा की आत्महत्या का मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने IC मार्ट प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित मार्ट को सील कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, छात्रा अपनी बड़ी बहन के साथ IC मार्ट में खरीदारी करने गई थी। परिजनों का आरोप है कि दोनों बहनों पर चोरी का आरोप लगाकर उन्हें काफी देर तक मार्ट में रोके रखा गया। आरोप है कि उनसे सामान की सूची बनवाई गई और छात्रा से लिखित रूप में यह स्वीकार कराया गया कि उसने और उसकी बहन ने दुकान से चोरी की है।

पिता का आरोप- 50 हजार रुपये की मांग, स्कूटी भी रोकी गई

मृतका के पिता, जो पुलिस विभाग में कार्यरत हैं, ने आरोप लगाया कि जब वे मार्ट पहुंचे तो पहले उनसे 20 हजार रुपये और बाद में 50 हजार रुपये की मांग की गई। उनका यह भी कहना है कि छात्रा की स्कूटी को भी मार्ट प्रबंधन ने अपने कब्जे में रख लिया और पैसे दिए बिना उसे वापस करने से इनकार कर दिया।

मानसिक तनाव में थी छात्रा, घर में फांसी लगाकर दी जान

परिजनों के मुताबिक, कथित अपमान, दबाव और पैसों की मांग के बाद छात्रा गहरे मानसिक तनाव में चली गई थी। बुधवार 8 जुलाई की दोपहर उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार का आरोप है कि मार्ट में हुई घटना से आहत होकर छात्रा ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित IC मार्ट को सील कर दिया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। जांच के दौरान मार्ट में मौजूद कर्मचारियों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नोट: मामले में परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों की पुलिस जांच जारी है और अभी तक इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

  • Related Posts

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    Spread the love

    Spread the love घरेलू विवाद और शराब की लत बनी हत्या की वजह, पत्नी और चचेरा भाई गिरफ्तार कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सहसपुर लोहारा पुलिस ने महज 24…

    Read more

    बिलासपुर में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प, धारदार हथियार से हमला; 5 घायल, घटना का वीडियो वायरल

    Spread the love

    Spread the love हेमूनगर में शराब के नशे में विवाद के बाद मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर भी जानलेवा हमला बिलासपुर। जिले के तोरवा थाना क्षेत्र के हेमूनगर में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश