छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का चौथा दिन आज, कई अहम विधेयक होंगे पारित

Spread the love

प्रश्नकाल में मंत्री देंगे जवाब, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक पर होगी चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज चौथा दिन है। सदन में आज कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। प्रश्नकाल के दौरान मंत्री राजेश अग्रवाल, रामविचार नेताम और ओपी चौधरी सदस्यों के सवालों का जवाब देंगे।

सदन के पटल पर रखे जाएंगे महत्वपूर्ण पत्र

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और दयालदास बघेल विभिन्न पत्रों को सदन के पटल पर रखेंगे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक को पारित किया जाएगा। उद्योग मंत्री औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन संशोधन अधिनियम भी पेश करेंगे।

63 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, 8 विधायक पेश करेंगे याचिकाएं

आज विधानसभा में कुल 63 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाए गए हैं। वहीं, 8 विधायक अपनी याचिकाएं प्रस्तुत करेंगे। गृहमंत्री विजय शर्मा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा संशोधन विधेयक को पारित करेंगे।

PDS और प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग पर चर्चा

विधायक सुशांत शुक्ला सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से जुड़े मुद्दे पर सरकार को घेरेंगे। इस पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल जवाब देंगे। वहीं, राज्य में बढ़ते प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर अशासकीय संकल्प लेकर आएंगे।

खेल विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव

छत्तीसगढ़ में एक समर्पित खेल विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर विधायक सुशांत शुक्ला अशासकीय संकल्प प्रस्तुत करेंगे। विधानसभा के चौथे दिन इन मुद्दों पर सदन में जोरदार चर्चा होने की संभावना है।

  • Related Posts

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    Spread the love

    Spread the love कोपरो गांव में पसरा मातम, 5 और 6 साल के थे दोनों बच्चे खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। छुईखदान…

    Read more

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    Spread the love

    Spread the love कुनकुरी के सरकारी गोदाम में चावल स्टॉक में मिली थी भारी गड़बड़ी, दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा