जंगली हाथियों की सूचना देने पहुंचे वन अधिकारी से अभद्रता, शिक्षक पर मामला दर्ज

Spread the love

ग्रामीणों को सतर्क करने गई थी वन विभाग की टीम, धमकी देने के आरोप में पुलिस ने शुरू की जांच

कोरबा। जिले के करतला थाना क्षेत्र के ग्राम तराईमारडीह में जंगली हाथियों की मौजूदगी की सूचना देने पहुंचे वन विभाग के अधिकारी के साथ कथित अभद्रता और धमकी देने का मामला सामने आया है। वन अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने एक सरकारी स्कूल के शिक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, परिसर वन अधिकारी हरिनारायण बंजारे ने करतला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि क्षेत्र में जंगली हाथियों की लगातार आवाजाही को देखते हुए वन विभाग की टीम संवेदनशील गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को सतर्क कर रही थी और आवश्यक सुरक्षा संबंधी जानकारी दे रही थी।

इसी अभियान के तहत वन विभाग की टीम ग्राम तराईमारडीह पहुंची थी। आरोप है कि इस दौरान एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने वन अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें धमकी दी। घटना के बाद वन अधिकारी ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की।

शिकायत के आधार पर करतला थाना पुलिस ने संबंधित शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, वन विभाग ने हाथियों की गतिविधियों को देखते हुए ग्रामीणों से सतर्क रहने और विभाग द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

  • Related Posts

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    Spread the love

    Spread the love दोनों क्षेत्रों में मलेरिया जांच अभियान के दौरान रिपोर्ट आई थी निगेटिव, सतर्कता बरतने की अपील रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले में मलेरिया से संबंधित दो बच्चों…

    Read more

    रायपुर एयरपोर्ट पर दिखा भारतीय वायुसेना का C-17 ग्लोबमास्टर, विशाल विमान को देखने उमड़ी लोगों की भीड़

    Spread the love

    Spread the love देश के सबसे शक्तिशाली सैन्य परिवहन विमानों में शामिल C-17 ने खींचा लोगों का ध्यान रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर भारतीय वायुसेना का विशाल…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश