थूक साफ करने के विवाद में खूनी खेल, पिता-पुत्र ने छात्र पर चाकू से किया जानलेवा हमला

Spread the love

विवाद के बाद पिता ने पकड़े छात्र के हाथ, बेटे ने सीने और पेट पर किए चाकू से कई वार; हालत गंभीर

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। थूक साफ करने को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र ने मिलकर एक छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्र शिवम अपने दोस्तों के साथ किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान उसका विवाद विभय दास नामक युवक से हो गया। आरोप है कि विभय दास ने शिवम के साथ गाली-गलौज करते हुए उसे थूक साफ करने के लिए कहा, जिसका छात्र ने विरोध किया।

विवाद के बाद शिवम अपने दोस्तों के साथ वहां से आगे निकल गया और मामला शांत होता नजर आया। लेकिन कुछ देर बाद आरोपी युवक अपने पिता के साथ पहुंचा और छात्र पर हमला कर दिया।

पिता ने पकड़े हाथ, बेटे ने चाकू से किए वार

शिकायत के मुताबिक, हमले के दौरान आरोपी पिता ने छात्र के दोनों हाथ पीछे से पकड़ लिए, जबकि उसके बेटे ने चाकू से छात्र के सीने और पेट पर कई वार कर दिए। इस हमले में छात्र की आंत बाहर निकल आई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद घायल छात्र को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मामूली विवाद के बाद हुए इस हमले से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा