दुर्ग पुलिस का मेगा मेडिकल कैंप आयोजित, 843 पुलिसकर्मियों और परिजनों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

Spread the love

डीजीपी अरुण देव गौतम ने किया शुभारंभ, 22 विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी स्वास्थ्य सेवाएं

दुर्ग। पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए दुर्ग पुलिस ने रविवार को नई पुलिस लाइन, थगड़ा बांध में एक दिवसीय मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण देव गौतम ने वृक्षारोपण कर किया। इसके बाद उन्होंने फीता काटकर कैंप का उद्घाटन किया और विभिन्न स्वास्थ्य जांच केंद्रों का निरीक्षण कर चिकित्सकों एवं पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली।

‘जन मित्र’ अभियान के तहत हुआ आयोजन

यह मेगा मेडिकल कैंप दुर्ग पुलिस के “जन मित्र” अभियान के तहत मेघगंगा ग्रुप और स्पर्श अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस शिविर में जिला पुलिस बल, सशस्त्र पुलिस बल, नगर सेना, एसडीआरएफ., सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों तथा उनके परिवारजनों सहित 843 हितग्राहियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

22 विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं

शिविर में 22 विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विभिन्न बीमारियों की जांच कर मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया। इसके साथ ही एनएबीएल प्रमाणित लाइफ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर द्वारा पैथोलॉजी जांच, ब्लड टेस्ट, नेत्र परीक्षण, दंत परीक्षण सहित कई सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

एक ही परिसर में मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं

मेडिकल कैंप में सभी आवश्यक जांच और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराई गईं, जिससे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बिना किसी शुल्क के बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिला। दुर्ग पुलिस ने इस पहल को पुलिस बल के स्वास्थ्य और कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

  • Related Posts

    दुर्ग में जुआ फड़ पर पुलिस का बड़ा छापा, 14 आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love 3.27 लाख रुपये की नगदी, ताश की गड्डियां और मोबाइल फोन जब्त, खुर्सीपार पुलिस व एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई दुर्ग। जिले में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ…

    Read more

    चलती एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने की कोशिश पड़ी भारी, इंश्योरेंस कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक की दर्दनाक मौत

    Spread the love

    Spread the love लोकल ट्रेन छोड़ एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान फिसला पैर, ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने से कटा पैर भिलाई। दुर्ग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश