धमतरी हत्याकांड में दो दोषियों को उम्रकैद, अदालत ने सुनाई आजीवन सश्रम कारावास की सजा

Spread the love

चाकू मारकर युवक की हत्या के मामले में न्यायालय का फैसला, दोनों आरोपियों पर जुर्माना भी लगाया

धमतरी। धमतरी जिले में युवक की हत्या के बहुचर्चित मामले में न्यायालय ने दोनों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक आरोपी पर 500-500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। पुलिस ने इस फैसले को प्रभावी विवेचना और मजबूत साक्ष्य प्रस्तुत करने का परिणाम बताया है।

पुलिस के अनुसार, घटना 31 जनवरी 2025 की रात करीब 11 बजे की है। मृतक शंकर ढीमर (24 वर्ष) अपने साथी रितेश पेंडरिया के साथ मराठापारा में आयोजित एक छठी कार्यक्रम में भोजन करने गया था। कार्यक्रम से लौटने के बाद दोनों मराठा मंगल भवन के पास पीपल के पेड़ के नीचे बैठे थे।

इसी दौरान आरोपी मोनू उर्फ कुई ध्रुव और जन्मदेव सोरी वहां पहुंचे और मामूली विवाद के बाद चाकू से शंकर ढीमर के सीने, पेट और जांघ पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल शंकर को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की जांच के दौरान धमतरी पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए और न्यायालय में प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए। अभियोजन पक्ष की दलीलों और साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने दोनों आरोपियों को हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन सश्रम कारावास तथा 500-500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह फैसला गंभीर अपराधों में गुणवत्तापूर्ण विवेचना और प्रभावी अभियोजन का महत्वपूर्ण उदाहरण है, जिससे अपराधियों के खिलाफ कानून का शिकंजा और मजबूत हुआ है।

  • Related Posts

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    Spread the love

    Spread the love केवल वरिष्ठता के आधार पर उच्च पद का प्रभार मांगने का अधिकार नहीं, गरियाबंद DEO नियुक्ति मामला बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और विकासखंड शिक्षा…

    Read more

    दूसरी शादी से जन्मा बेटा भी अनुकंपा नियुक्ति का हकदार, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    Spread the love

    Spread the love दो दावेदार होने पर उम्र में बड़े बेटे को मिलेगी पहली प्राथमिकता बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा