नगर निगम के बोर्ड में वार्ड का नाम और क्रमांक गलत, पूर्व पार्षद ने उठाए सवाल

Spread the love

शहीद हेमू कालाणी वार्ड को बताया गया वार्ड क्रमांक-35, बंटी होरा ने लापरवाही पर जताई नाराजगी

रायपुर। राजधानी रायपुर में नगर निगम की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। नगर निगम द्वारा लगाए गए एक बोर्ड में शहीद हेमू कालाणी वार्ड का नाम और वार्ड क्रमांक गलत लिखे जाने का मामला सामने आया है। इस त्रुटि को लेकर पूर्व पार्षद बंटी होरा ने नगर निगम प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

पूर्व पार्षद बंटी होरा ने बताया कि क्षेत्र का सही नाम शहीद हेमू कालाणी वार्ड क्रमांक-28 है, लेकिन वर्तमान पार्षद कृतिका जैन के निवास के लिए लगाए गए बोर्ड में इसे शहीद हेमू कालाणी वार्ड क्रमांक-35 अंकित कर दिया गया है।

बंटी होरा का कहना है कि यह केवल तकनीकी या टाइपिंग की गलती नहीं है, बल्कि शहीद के सम्मान और वार्ड की सही पहचान से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है।

उन्होंने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि संबंधित बोर्ड को तत्काल हटाकर सही जानकारी के साथ नया बोर्ड लगाया जाए, ताकि आम नागरिकों में किसी प्रकार का भ्रम न फैले और शहीद के नाम का सम्मान भी बना रहे।

फिलहाल इस मामले में नगर निगम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, बोर्ड में हुई इस गलती को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है और नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा