POCSO मामले में आरोपी राकेश मंडावी दोषी करार, न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
धमतरी। धमतरी पुलिस की प्रभावी विवेचना और मजबूत साक्ष्यों के आधार पर नाबालिग से दुष्कर्म के एक मामले में न्यायालय ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई और दोषियों को कठोर दंड दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में महिला एवं बाल अपराधों के प्रकरणों की गुणवत्तापूर्ण विवेचना के तहत थाना केरेगांव के अपराध क्रमांक 20/2025 एवं विशेष दांडिक प्रकरण (POCSO) क्रमांक 54/2025 की सुनवाई की गई।
मामले में माननीय अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी/POCSO), धमतरी ने आरोपी राकेश मंडावी (28 वर्ष), निवासी ग्राम सियादेही, थाना केरेगांव, जिला धमतरी को दोषी ठहराते हुए आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई।
धमतरी पुलिस ने कहा कि महिला एवं बाल अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। पुलिस ने आम नागरिकों से भी ऐसे मामलों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।








