पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का WhatsApp अकाउंट हैक, 28 हजार रुपये मांग रहे ठग

Spread the love

परिचितों और समर्थकों को भेजे जा रहे मैसेज, UPI से पैसे ट्रांसफर करने का दबाव

रायपुर। कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का WhatsApp अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर उनके नाम और नंबर का इस्तेमाल कर परिचितों व समर्थकों को मैसेज भेजकर 28 हजार रुपये UPI के जरिए भेजने की मांग कर रहा है। रकम जल्द वापस करने का भरोसा भी दिया जा रहा है।

‘तुरंत पैसों की जरूरत’ बताकर कर रहा ठगी की कोशिश

जानकारी के मुताबिक, हैकर बृहस्पति सिंह के WhatsApp नंबर से लोगों को मैसेज भेज रहा है। मैसेज में दावा किया जा रहा है कि उन्हें तत्काल पैसों की जरूरत है और उनका UPI काम नहीं कर रहा है। इसके बाद परिचितों से अपने UPI पर 28 हजार रुपये भेजने को कहा जा रहा है।

पुलिस में शिकायत, साइबर सेल ने शुरू की जांच

मामले की जानकारी मिलने के बाद बृहस्पति सिंह ने रायपुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि WhatsApp अकाउंट किस तरह हैक किया गया और ठगी के पीछे कौन लोग शामिल हैं।

लोगों से सावधान रहने की अपील

मामले के सामने आने के बाद परिचितों और समर्थकों से अपील की गई है कि बृहस्पति सिंह के नाम से पैसे मांगने वाले किसी भी मैसेज पर भरोसा न करें और बिना पुष्टि किए UPI के जरिए रकम ट्रांसफर न करें।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा