पेंड्रा में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार परिवार को रौंदा, पिता-पुत्र की मौत

Spread the love

मां गंभीर रूप से घायल, राय पेट्रोल पंप के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पेंड्रा नगर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। मुख्य मार्ग पर राय पेट्रोल पंप के पास कोयले से लदे एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रेलर ने स्कूटी सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार पिता और उनके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

कुडकई गांव से पेंड्रा आ रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, मृतक परिवार पेंड्रा क्षेत्र के कुडकई गांव का रहने वाला था। पिता, मां और उनका मासूम पुत्र स्कूटी पर सवार होकर गांव से पेंड्रा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान राय पेट्रोल पंप के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान एक बड़ी गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश में कोयले से लदा तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और तीनों सवार सड़क पर दूर जा गिरे।

पिता-पुत्र की मौत, मां की हालत गंभीर

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद पिता और पुत्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल महिला का उपचार जारी है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    रायपुर में अवैध निर्माणों पर नगर निगम का बुलडोजर एक्शन

    Spread the love

    Spread the love विकास नगर और गुड़ियारी में नियमों के विपरीत बन रहे चार निर्माणाधीन भवन किए गए ध्वस्त रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माणों के खिलाफ नगर निगम प्रशासन…

    Read more

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    Spread the love

    Spread the love कानून-व्यवस्था मजबूत करने चलाया विशेष अभियान, होटल रजिस्टर से लेकर सीसीटीवी और पहचान पत्रों की हुई जांच रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था को…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    सोशल मीडिया पर कथित ‘नंगी पार्टी’ के पोस्टर वायरल, राजधानी में फिर बढ़ी चर्चा

    सोशल मीडिया पर कथित ‘नंगी पार्टी’ के पोस्टर वायरल, राजधानी में फिर बढ़ी चर्चा

    रायपुर: सरोरा में कथित चाकूबाजी का CCTV वीडियो सामने आया, इलाके में दहशत

    रायपुर: सरोरा में कथित चाकूबाजी का CCTV वीडियो सामने आया, इलाके में दहशत

    रायपुर में अवैध निर्माणों पर नगर निगम का बुलडोजर एक्शन

    रायपुर में अवैध निर्माणों पर नगर निगम का बुलडोजर एक्शन

    कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

    कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

    जल जीवन मिशन के कार्यों में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

    जल जीवन मिशन के कार्यों में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई के निर्देश