“प्रपोजल के बाद छा गया सन्नाटा 1,454 फीट की ऊंचाई पर प्यार का इजहार”

Spread the love

एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की चोटी पर रोमांचक स्टंट

अमेरिका| दुनिया की सबसे मशहूर इमारतों में शामिल एम्पायर स्टेट बिल्डिंग पर एक कपल बिना अनुमति के चढ़ गया। दोनों ने करीब 1,454 फीट ऊंचाई पर पहुंचकर पहले एक बैनर लहराया और फिर सबके सामने प्रपोज किया। वहां मौजूद लोग इस नजारे को देखकर हैरान रह गए।

‘हां’ मिलते ही खत्म हुआ रोमांस

प्रपोजल स्वीकार होने के बाद कपल नीचे उतरने लगा, लेकिन नीचे पहुंचते ही पुलिस और इमरजेंसी टीम ने दोनों को हिरासत में ले लिया। उन पर अवैध रूप से प्रतिबंधित हिस्से में प्रवेश करने, लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने और अन्य आरोप लगाए गए हैं।

पहले भी कर चुके हैं ऐसे खतरनाक कारनामे

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरफ्तार कपल एंजेला निकोलाउ और इवान बीरकुस (कुज़नेत्सोव) पेशेवर ‘रूफटॉपर्स’ माने जाते हैं। वे दुनिया की कई ऊंची इमारतों पर चढ़ने के लिए पहले भी चर्चा में रह चुके हैं और उन पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री भी काफी लोकप्रिय रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। आखिर इतनी ऊंची और हाई-सिक्योरिटी इमारत की चोटी तक कपल कैसे पहुंच गया, इसकी जांच की जा रही है। घटना के दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन प्रशासन ने इसे बेहद गंभीर सुरक्षा उल्लंघन माना है।

  • Related Posts

    THDC टनल हादसा: 22 लोगों में से 19 को सुरक्षित निकाला गया, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the love चमोली में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, जिलाधिकारी ने मौके पर संभाली कमान चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित THDC की निर्माणाधीन टनल में मलबा…

    Read more

    झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का आरोप, अभिजीत दिपके ने जताया विरोध

    Spread the love

    Spread the love अस्पताल में भर्ती छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर की बात, आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान छत्रपति संभाजीनगर। झारखंड में शांतिपूर्ण आंदोलन कर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा