दहेजवार में घटना से मचा हड़कंप, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बलरामपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के दहेजवार में रविवार को एक नाबालिग लड़की की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नाबालिग का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला
सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस ने शुरू की जांच
जानकारी के अनुसार, नाबालिग अपनी मां और दादा-दादी के साथ रहती थी। घटना के समय घर में क्या परिस्थितियां थीं और नाबालिग ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा।







