बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय वस्त्र मंत्री से की मुलाकात, स्वदेशी मेले का दिया न्योता

Spread the love

छत्तीसगढ़ के वस्त्र उद्योग और बुनकरों के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

नई दिल्ली/रायपुर। लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरजा सिंह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच छत्तीसगढ़ के वस्त्र उद्योग, हस्तकरघा क्षेत्र और प्रदेश के बुनकरों के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

स्वदेशी मेले में शामिल होने का दिया आमंत्रण

मुलाकात के दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री को छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले स्वदेशी मेले में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया। उन्होंने मेले के माध्यम से प्रदेश के स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक कला और बुनकरों के हुनर को व्यापक मंच उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

पारंपरिक वस्त्र उद्योग को बढ़ावा देने पर जोर

बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक वस्त्र उद्योग और यहां के मेहनतकश बुनकरों की कला एवं हुनर से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बुनकरों द्वारा तैयार किए जाने वाले पारंपरिक वस्त्रों और हस्तकरघा उत्पादों में रोजगार और बाजार की बड़ी संभावनाएं हैं।

बुनकरों को मिल सकता है बेहतर बाजार

बैठक में हस्तकरघा क्षेत्र को मजबूत करने, बुनकरों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और छत्तीसगढ़ के पारंपरिक उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। स्थानीय कारीगरों और बुनकरों को बाजार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

स्वदेशी उत्पादों को मिलेगा मंच

स्वदेशी मेले को प्रदेश के बुनकरों और स्थानीय उत्पाद निर्माताओं के लिए महत्वपूर्ण मंच के रूप में देखा जा रहा है। इससे छत्तीसगढ़ के पारंपरिक वस्त्र और हस्तकरघा उत्पादों को नए बाजार और ग्राहकों तक पहुंचाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा