महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी, बालोद की महिलाओं ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

Spread the love

बैंक खातों में राशि पहुंचते ही महिलाओं में खुशी, बच्चों की पढ़ाई, दवा और घरेलू जरूरतों में मिल रही मदद

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने योजना की 29वीं किस्त की राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की। राशि प्राप्त होने के बाद बालोद जिले की महिलाओं में खुशी का माहौल है। महिलाओं ने योजना को आर्थिक मजबूती देने वाली महत्वपूर्ण पहल बताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

परिवार की जरूरतों को पूरा करने में मिल रही आर्थिक सहायता

बालोद जिले के विभिन्न ग्रामों की महिलाओं ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने मिलने वाली राशि उनके परिवार के लिए बड़ी मदद साबित हो रही है। इस राशि का उपयोग वे बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, घरेलू आवश्यकताओं और छोटे-छोटे स्वरोजगार कार्यों में कर रही हैं।

महिलाओं का कहना है कि योजना से न केवल आर्थिक सहायता मिली है, बल्कि उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई है और वे परिवार के निर्णयों में अधिक भागीदारी निभा पा रही हैं।

दवाइयों, स्कूल फीस और दैनिक खर्च में बनी सहारा

ग्राम बघमरा की देवकी विश्वकर्मा ने बताया कि उन्हें 29वीं किस्त की राशि प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग वे घर के दैनिक खर्च, बच्चों की पढ़ाई, दवाइयों की खरीद और सिलाई-कढ़ाई के काम में करती हैं।

वहीं ग्राम जगन्नाथपुर की जामवंती विश्वकर्मा ने बताया कि हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके परिवार के लिए बड़ा सहारा बन गई है।

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में कदम

ग्राम ओरमा की राधिका सोनवानी ने बताया कि महतारी वंदन योजना की राशि से वह अपने बच्चों की स्कूल फीस जमा कर पा रही हैं, जिससे परिवार पर आर्थिक दबाव कम हुआ है।

लाभार्थी महिलाओं ने कहा कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में सरकार की एक सराहनीय पहल है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद देते हुए योजना को आगे भी जारी रखने की उम्मीद जताई।

  • Related Posts

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    Spread the love

    Spread the love दोनों क्षेत्रों में मलेरिया जांच अभियान के दौरान रिपोर्ट आई थी निगेटिव, सतर्कता बरतने की अपील रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले में मलेरिया से संबंधित दो बच्चों…

    Read more

    रायपुर एयरपोर्ट पर दिखा भारतीय वायुसेना का C-17 ग्लोबमास्टर, विशाल विमान को देखने उमड़ी लोगों की भीड़

    Spread the love

    Spread the love देश के सबसे शक्तिशाली सैन्य परिवहन विमानों में शामिल C-17 ने खींचा लोगों का ध्यान रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर भारतीय वायुसेना का विशाल…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश