रतनपुर में भीषण सड़क हादसा, तीन ट्रेलरों की टक्कर में चालक गंभीर घायल

Spread the love

ब्रेकडाउन ट्रेलर से टकराईं पीछे आ रही दो गाड़ियां, एक चालक कैबिन में फंसा, राहत-बचाव अभियान चलाया गया

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को तीन ट्रेलरों की टक्कर से भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क पर ब्रेकडाउन होने के कारण खड़े एक ट्रेलर से पीछे आ रही दो अन्य ट्रेलर गाड़ियां टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि एक ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक कैबिन में बुरी तरह फंस गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही रतनपुर थाना प्रभारी निलेश पांडे अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया और घायल चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया गया।

पुलिस के अनुसार हादसे में ट्रेलर चालकों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है, वहीं यातायात को सामान्य करने के लिए पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाने की कार्रवाई भी की।

  • Related Posts

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    Spread the love

    Spread the love कोपरो गांव में पसरा मातम, 5 और 6 साल के थे दोनों बच्चे खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। छुईखदान…

    Read more

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    Spread the love

    Spread the love कुनकुरी के सरकारी गोदाम में चावल स्टॉक में मिली थी भारी गड़बड़ी, दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा