रायगढ़ में 48 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, पत्नी और दो नाबालिगों ने मिलकर रची हत्या की साजिश

Spread the love

पति की शराबखोरी और जमीन मुआवजे की रकम उड़ाने से नाराज थी पत्नी, हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश नाकाम

रायगढ़। जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के ग्राम तराईमाल स्थित धनवारपारा में किराए के मकान से मिले 50 वर्षीय गणपति लाल भगत के शव के मामले में पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर सनसनीखेज अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया है। प्रारंभिक जांच में संदिग्ध मौत प्रतीत होने वाले इस मामले में गहन विवेचना, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर हत्या की साजिश का पर्दाफाश हुआ।

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी पति की शराब की लत और जमीन के मुआवजे में मिली राशि को लगातार शराब में खर्च करने से बेहद परेशान थी। इसी कारण उसने दो विधि से संघर्षरत अपचारी बालकों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला हत्या का राज

शुरुआत में मामला संदिग्ध मौत का लग रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिले महत्वपूर्ण तथ्यों और पुलिस की तकनीकी एवं वैज्ञानिक जांच ने पूरे मामले की दिशा बदल दी। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हत्या की साजिश से जुड़े अहम खुलासे किए।

आत्महत्या का रूप देने की थी कोशिश

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने हत्या के बाद पूरे घटनाक्रम को आत्महत्या जैसा दिखाने का प्रयास किया, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। हालांकि पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर इस साजिश का पर्दाफाश कर दिया।

तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर

मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और दो विधि से संघर्षरत अपचारी बालकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा