रायगढ़ में SP ऑफिस के सामने नामी बदमाश का हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार; पैदल मार्च कराकर कोर्ट में पेश

Spread the love

थाना प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस पर प्रताड़ित करने का भी दावा

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने एक नामी बदमाश ने जमकर हंगामा किया। आरोपी चाहत शुक्ला ने सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल पर गंभीर आरोप लगाए। हंगामे के कुछ ही देर बाद कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने शहर में उसका पैदल मार्च निकाला और उसे न्यायालय में पेश किया।

SP कार्यालय के सामने लगाए गंभीर आरोप

जानकारी के अनुसार, चाहत शुक्ला ने एसपी कार्यालय के सामने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि सिटी कोतवाली थाना प्रभारी राजनीतिक समर्थन के आधार पर काम कर रहे हैं। उसने दावा किया कि थाना प्रभारी वित्त मंत्री ओपी चौधरी से रिश्तेदारी का फायदा उठाकर उसके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।

जिला बदर कार्रवाई को लेकर भी लगाए आरोप

आरोपी ने पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसके खिलाफ दो बार जिला बदर की कार्रवाई की गई थी। हालांकि, बाद में अदालत से उसे राहत मिल गई। इसके बाद उसने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए एसपी कार्यालय के सामने हंगामा किया।

पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर निकाला पैदल मार्च

हंगामे की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई और चाहत शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का शहर में पैदल मार्च कराया और उसे न्यायालय में पेश किया। पुलिस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

  • Related Posts

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    Spread the love

    Spread the love केवल वरिष्ठता के आधार पर उच्च पद का प्रभार मांगने का अधिकार नहीं, गरियाबंद DEO नियुक्ति मामला बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और विकासखंड शिक्षा…

    Read more

    दूसरी शादी से जन्मा बेटा भी अनुकंपा नियुक्ति का हकदार, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    Spread the love

    Spread the love दो दावेदार होने पर उम्र में बड़े बेटे को मिलेगी पहली प्राथमिकता बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा