रायपुर में नाबालिग वाहन चालकों पर पुलिस का शिकंजा, 61 स्कूली छात्र पकड़े गए

Spread the love

अभिभावकों की हुई काउंसलिंग, बच्चों को दोबारा वाहन नहीं देने की दी गई समझाइश

रायपुर। राजधानी रायपुर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यातायात पुलिस ने नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। शहर के विभिन्न स्कूलों के बाहर की गई जांच के दौरान 61 नाबालिग छात्र-छात्राएं बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के दोपहिया और अन्य वाहन चलाते हुए पकड़े गए। कार्रवाई के बाद सभी बच्चों के अभिभावकों को बुलाकर काउंसलिंग की गई और भविष्य में बच्चों को वाहन नहीं देने की हिदायत दी गई।

पुलिस कमिश्नरेट रायपुर में पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में यह विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत यातायात पुलिस की अलग-अलग टीमों ने शहर के प्रमुख स्कूलों के बाहर पहुंचकर वाहनों की जांच की। जांच के दौरान कई नाबालिग छात्र बिना लाइसेंस वाहन चलाते पाए गए, जिनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।

इसके बाद सभी अभिभावकों को यातायात मुख्यालय कालीबाड़ी में आयोजित काउंसलिंग कार्यक्रम में बुलाया गया। कार्यक्रम में डॉ. अर्चना झा ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य बच्चों या उनके परिवारों को परेशान करना नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे नाबालिग बच्चों को किसी भी स्थिति में वाहन चलाने के लिए न दें, क्योंकि कम उम्र और अनुभव की कमी के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कराने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। पुलिस ने अभिभावकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार और समाज दोनों की है।

  • Related Posts

    THDC टनल हादसा: 22 लोगों में से 19 को सुरक्षित निकाला गया, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the love चमोली में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, जिलाधिकारी ने मौके पर संभाली कमान चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित THDC की निर्माणाधीन टनल में मलबा…

    Read more

    झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का आरोप, अभिजीत दिपके ने जताया विरोध

    Spread the love

    Spread the love अस्पताल में भर्ती छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर की बात, आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान छत्रपति संभाजीनगर। झारखंड में शांतिपूर्ण आंदोलन कर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा